May 19, 2026
00000000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 जनवरी 2026। ताश पत्तों पर जुए का खेल सजाया और अचानक पुलिस ने पहुंचकर खेल बिगाड़ दिया। पुलिस ने चार जुआरियों को गिरफ्तार किया और नगदी व पत्ते बरामद करने की कार्रवाई को अंजाम दिया।
सेरूणा थाना क्षेत्र में कोटासर रोही में एक खेत में बीती रात करीब 9 बजे जुए के चल रहें खेल पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कार्रवाई की। थाने के एएसआई पूर्णमल ने कार्रवाई करते हुए बताया कि दुलचासर निवासी सीताराम जाट, मघाराम जाट, ओमप्रकाश नायक व हुक्माराम नायक को ताश पत्तों पर जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से 3300 रूपए नगदी व ताश पत्ते बरामद कर आरपीजीओ एक्ट में मामला दर्ज कर जांच एएसआई महेंद्र सिंह को सौंप दी है।