






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 अक्टूबर 2021। आज पूरे क्षेत्र में उत्साह पूर्वक गांधी जयंती व शास्त्री जयंती मनाई जा रही है और संगठनों सहित स्कूलों के विद्यार्थियों द्वारा गांधी दर्शन पर चर्चाएं की जा रही है। गांव मोमासर, इंदपालसर बड़ा, जयपुर पब्लिक स्कूल, सूर्या पब्लिक स्कूल, में गांधी जयंती मनाई गई व गांधी की शिक्षा को आज के समाज में प्रासंगिक बताया गया।
मोमासर में संचेती की अगुवाई में दी गई श्रद्धाजंलि।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उपसरपंच जुगराज संचेती की अगुवाई में वार्ड पंचो ने ग्रामीणों सहित गाँधी जयंती और शास्त्री जयंती पर पुष्पाजंलि अर्पित की गई। संचेती ने कहा कि वर्तमान समय में भी गांधी व शास्त्री पूर्ण प्रासंगिक है और हम सभी को जीवन पथ पर चलने का मार्ग दिखाते है। संचेती ने कहा कि सत्य,अहिंसा, किसान सेवा के मंत्र इन नेताओं ने दिए है जिसे युगों तक याद किया जाएगा। इस दौरान वार्ड पंच गोपाल गोदारा, तेजपाल सारण, मुकेश नाई, पवन सैनी, अर्जुन बाल्मीकि, मनफूल गोदारा, मनोज संचेती, आसुराम नेण, सुखराम गोदारा, ओमप्रकाश पनवारी, रमेश शर्मा, मोहन खटीक, नानुराम नाई, चंद्रू मेघवाल, राजेश राजपूत, परमेश्वर प्रजापत आदि उपस्थित रहें।
मोमासर मंडल ने इंदपालसर बड़ा में दी श्रद्धाजंलि व स्वच्छता का संदेश दिया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव इंदपालसर बड़ा में आज मोमासर मंडल ने महात्मा गांधी को याद किया व शास्त्रीजी के दिए नारे जय जवान जय किसान का जयघोष किया गया। सत्य व अहिंसा के पथ पर चल कर देश हित में कार्य करने की प्ररेणा सभी वक्ताओं ने दी। इस दौरान मोमासर मंडल के ओबीसी प्रकोष्ठ के धनराज सोनी, धर्मास सरंपच प्रतिनिधि पवन पारीक, जिनकदास स्वामी, अमरजीत सिंह, विजय सिंह, इंद्रजीत सिंह, जगमालसिंह, पंचायत समिति सदस्य छोटूराम मेघवाल, जगदीश सिंह शेखावत, मोहनराम सोनी, श्रवण सिंह, श्यामाराम ढोली, रेवन्त सिंह, हरिसिंह गुसाइंसर, चेतनराम सोनी, तोलाराम सुथार, सांवरमल शर्मा, सहित ग्रामीण उपस्थित रहें। इस मौके पर गांव में स्वच्छता का संदेश देते हुए मुख्य स्थानों पर सरपंच प्रतिनिधि पवन पारीक द्वारा कचरा संग्रहण पात्र रखवाए गए।
सूर्या पब्लिक स्कूल में समानता की सीख के साथ केक काट कर मनाई गांधी जयंती।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिग्गाबास में स्थित सूर्या पब्लिक स्कूल में आज संस्था प्रधान मूलचंद स्वामी ने विद्यार्थियों को समानता के अधिकार पर गांधी दर्शन का प्रभाव बताते हुए विस्तार से वर्णन किया। स्वामी ने कहा समाज में जातिगत भेदभाव ही नहीं अपने घरों में भी समानता का व्यवहार अपना कर गांधी को जीवन मे उतारे। स्कूल स्टॉफ व विद्यार्थियों ने गांधीजी को पुष्पाजंलि अर्पित कर केक काटा व सभी ने केक खाया।
जयपुर पब्लिक स्कूल में गांधीजी व शास्त्रीजी के आर्दशों पर चलने की दी सीख।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। देश भर में आज गांधीजी की 152 वीं व शास्त्रीजी की 118वीं जयंती मनाई जा रही है और आज के माहौल में बच्चों को इनके आर्दशों के बारे में बताया जाना जरूरी है। ये कहते हुए जेपीएस निदेशक कुभांराम घिंटाला ने गांधीजी व शास्त्रीजी के जीवन आदर्शों को अपनाने के लिए प्रेरित किया है। एम.डी. चंद्रमुखी घिंटाला, संदीप चौधरी सहित स्टॉफ ने व सभी विद्यार्थियों ने दोनों महापुरूषों को पुष्पाजंलि अर्पित की।








