






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 अप्रैल 2024। आज श्रीडूंगरगढ अंचल के अनेक गांवो में धूमधाम से गणगौर का पर्व मनाया गया। सैंकड़ो ग्रामीणों ने गौर माता को पानी पिलाया व भोग लगाया। अनेक गांवो में सवारी निकाली गई व कुएं पर फेरे लगवाने की रस्म पूरी की गई। बड़ी संख्या में महिलाओं व युवतियों ने आयोजनों में भाग लिया। गांव पूनरासर, बिग्गा, बाडेला, ठुकरियासर, उदरासर में गणगौर पर्व का हर्षोल्लास नजर आया। गणगौर पूजन आज पूर्ण हुआ और कुएं पर फेरों के बाद गणगौर की विदाई हुई कई बालिकाएं भावुक हो गई और गणगौर माता से जल्दी आने की प्रार्थनाएं भी की। आप भी देखें विभिन्न गांवो से सभी फोटो।














