






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 अप्रैल 2024। बालिकाओं, युवतियों व महिलाओं के समूहों में सोमवार को जबरदस्त उत्साह का माहौल रहा। युवतियों ने सुबह दूब व फूलों से गणगौर का पूजन किया व दिन में गणगौर व ईसर को खूब सजाया। स्वयं भी अलग अलग थीम पर सज धज की गणगौर का घुड़ला घुमाया। गली-गली में घुड़ला के गीत गूंजते सुनाई दिए। बालिकाओं के विभिन्न ग्रुप हंसी ठिठोली करते नजर आए और घरों में गीतों पर खूब नृत्य किया। घरों में गणगौर को और मिठाइयां बांटी।







