May 20, 2026
6f4ccef82986a67d847fcef9f24

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 दिसम्बर 2020। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में गांजा व अफीम की अवैध बिक्री बंद करवाने की मांग नागरिकों ने जिला कलेक्टर सहित पुलिस महानिरीक्षक व अधीक्षक को पत्र भेज कर की है। नागरिकों ने ज्ञापन में कहा कि गांजा, अफीम व अन्य नशे युक्त पदार्थ क्षेत्र में खुलेआम खरीदे व बेचे जा रहें है और इन नशे के सौदागरों को प्रशासन का कोई भय नहीं है। उन्होंने कहा कि मुख्य रूप से इस नशे का संचालन करने वाले कस्बे में नागरिकों से दुर्व्यहार करते है व असामाजिकता फैलाते हुए अपने धन की धौंस जमाते है। ज्ञापन में नंदलाल, भरत, विकास, बाबूलाल, लालचंद, राधेश्याम, बंशीलाल, अर्जुन, चंदू, लक्ष्य, पवन, रमेश, धर्मेन्द्र, राजा ने हस्ताक्षर कर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।