






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 सितंबर 2021। शुक्रवार सुबह से गणेश चतुर्थी के मौके पर गणपति बप्पा मोरिया से कस्बा गूंज उठेगा। कस्बे के आड़सर बास में करवा चौक पर गणपति मित्र मंडल द्वारा आयोजित किए जाने वाले गणेशोत्सव के तहत चौथा गणेशोत्सव शुक्रवार को गणपति विराजने के साथ शुरू होगा। मंडल के मनोज गुंसाई ने बताया कि उत्सव 16 सितम्बर तक चलेगा एवं 12, 13, 14 सितम्बर को जसवंतगढ़ के कलाकारों द्वारा विशेष सजीव झांकियां भी सजाई जाएगी। आयोजन स्थल पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होगें एवं मास्क लगाकर कोविड गाईडलाईन की पालना के साथ प्रवेश दिया जाएगा। कस्बे के वार्ड 23 में स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण में गणेश चतुर्थी पर 12.15 बजे गणेश स्थापना की जाएगी एवं 11 दिनों तक महोत्सव मनाया जाएगा। यहां प्रतिदिन 8 से 10 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आयोजक मंडल के गौरव स्वामी ने बताया कि 20 सितम्बर को विर्जजन का कार्यक्रम किया जाएगा एवं प्रतिदिन पांडाल की सजावट कर कलाकार सुभाष स्वामी एंड पार्टी के कलाकार संगीत प्रस्तुतियां देगें।



