






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 सितंबर 2023। एपीजे अब्दुल कलाम व्यक्तित्व विकास योजना के तहत बीकानेर में आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में श्रीडूंगरगढ़ के चार प्रतिभावान छात्र छात्राओं ने प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त किए है। कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए आयोजित सीनियर वर्ग में कन्हैयालाल सिखवाल महात्मा गांधी अंग्रेजी स्कूल की 9 कक्षा की छात्रा गार्गी गुर्जर ने अंग्रेजी वाद विवाद में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वाद विवाद की जूनियर कैटेगरी में भी इसी स्कूल का छात्र दीपक जाखड़ प्रथम व सुलोचना जाखड़ द्वितीय स्थान पर रही। जूनियर वर्ग में देशभक्ति गीत गायन में भी इसी विद्यालय का छात्र श्यामसुंदर प्रथम रहा है। वहीं निबंध प्रतियोगिता में गांव लाखनसर के सीनियर हिंदी वर्ग में राउमावि की छात्रा ज्याति सिद्ध ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बीकानेर जिले के प्रत्येक ब्लॉक से उपखंड स्तर पर विजेता रहें 20-20 विद्यार्थी जिलास्तर पर भाग लेने पहुंचे। ऐसे में इन विद्यार्थियों के प्रदर्शन मैडल हासिल किए अब जिला स्तर पर विजेता बच्चे राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश प्रजापत व स्कूल प्राचार्या विमला गुर्जर ने प्रसन्नता जताते हुए बच्चों को बधाई दी। प्रजापत ने कहा कि स्कूल में शिक्षक अब इन विद्यार्थियों के राज्य स्तर पर भी श्रेष्ठ प्रदर्शन की तैयारी करवाए जिससे ये श्रीडूंगरगढ़ का नाम रोशन कर सकें। विद्यालय स्टाफ ने भी विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी।




