May 20, 2026
0000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 मई 2025। सेरूणा पुलिस थाने में गांव समंदसर में विवाह में नहीं बुलाने से नाराज मौसी के लड़कों द्वारा मारपीट करने के विवाद का मामला दर्ज हुआ है। इसी थाने में इस प्रकरण से जुड़ा एक ओर मामला दर्ज हुआ है। समंदसर निवासी 30 वर्षीय प्रभुराम पुत्र भैराराम जाट ने मदनलाल पुत्र रूघाराम के भाणजे पूनरासर निवासी राजूराम व किशनलाल पुत्र निराणाराम जाट व अशोक पुत्र रूपाराम, पीपेरा निवासी पवन कुमार पुत्र बीरबलराम जाट, और मदनलाल के भाई के बेटे समंदसर निवासी किशोर व मनोज पुत्र सोहनलाल जाट सहित दो तीन जनों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि 28 मई को मदनलाल पुत्र रूघाराम जाट के बेटे का विवाह था। परिवादी और उसका परिवार इस विवाह समारोह में शामिल हुआ और इस बात से नाराज आरोपी बीती रात करीब 10 बजे उसके पिता के घर के सामने आए। आरोपियों ने ट्रेक्टर से टक्कर मार कर घर का गेट तोड़ते हुए बाखल में घुस आए। वहीं सो रहें उसके पिता ने भागकर जान बचाई। आरोपियों के हाथों में लाठियां थी, तब उसके पिता व परिजनों ने शोर मचाया तो ओमप्रकाश व श्रवणराम सहित गांव के अन्य लोग भागकर मौके पर आए। तो आरोपियों ने हवा में पिस्तोल चलाई व परिवादी व उसके पिता को जान से मारने की धमकी दी। परिवादी ने बताया कि बीती रात बाद पूरी रात आरोपी गांव में रोला मचाते हुए घुमते रहें। परिवादी ने परिवार सहित पुलिस से सुरक्षा करने की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल महेश कुमार को दी है।