May 20, 2026
008

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 मई 2023। तहसील के गांव तोलियासर के भैरव नंदी गोपाल गौशाला में शनिवार को मेले का माहौल रहा। यहां पर आधुनिक तकनीक से बने पक्षियों के आशियाने एवं 10 गुना 100 फीट बड़े शेड को सेवा में महाप्रसाद एवं गणेश मंदिर में विशेष पूजन के साथ समर्पित किया गया। गौशाला प्रांगण में बने गणेश मंदिर के स्थापना दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में राजेश नांगर द्वारा निर्मित टीन शेड एवं निर्मल कुमार पुगलिया द्वारा निर्मित पक्षीगृह का समर्पण हुआ। इस मौके पर ग्रामीण चतुर्भुज, डाक्टर ललित सोमानी, गणेशसिंह, इंद्र, हनुमान, गौशाला व्यवस्थापक राजाराम राजपुरोहित, राजेन्द्र, निर्मल, रमेश राजपुरोहित आदि ने दानदाताओं का साफा पहना कर अभिनंदन किया। व्यवस्थापक राजाराम राजपुरोहित ने बताया कि सामूहिक सहयोग से लगातार गौशाला प्रांगण में विकास कार्य किए जा रहे है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। धूमधाम से मनाया गया गणेश मंदिर का प्रथम वार्षिकोत्सव।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने समारोह में भाग लिया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। निर्मल पुगलिया द्वारा पक्षी शाला बनवा कर सेवा में समर्पित किया गया।