






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 जुलाई 2024। कर्बला के शहीदों की याद में मुस्लिम समाज द्वारा बुधवार को मुर्हरम मनाया गया। गमगीन माहौल में ढ़ोल पर मातमी धुनें बजाई गई एवं अखाड़ों में करतब दिखाए गए। ताजीए जामा मस्जिद से निकले एवं पुराने बस स्टैण्ड़, पुस्तकालय, स्टेट बैंक होते हुए मोमासर बास में कालू रोड़ बाईपास पर स्थित पश्चिमी कब्रिस्तान की और रवाना हुए है। यहां पहुंचने के बाद ताजीयों को ठंडा किया जाएगा। जुलुस निकालने के दौरान बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग मौजूद रहे एवं पर्याप्त संख्या में पुलिस बल भी तैनात रहे। फ्रेंडस ग्रुप द्वारा रास्ते में छबील की स्टाल लगाई गई यहां पर फ्रेंडस ग्रुप के मुस्ताक मनिहार, जाफ़र मनिहार, आसिफ़ मनिहार, अल्ताफ़ मनिहार, शकील मनिहार, आमिर मनिहार, अमन मनिहार, आदिल मनिहार, मोहम्मद सफ़ीक़, सदाम छींपा, साजिद राईन, आरिफ, प्रिंयक शाह एवं नगरपालिका नेता प्रतिपक्ष अंजु पारख, पूर्व पार्षद मनोज पारख आदि मौजूद रहे एवं जूलूस में शामिल लोगों को शरबत पिलाया गया। इसी प्रकार ईमाम हुसैन फिक्र ए मिल्लत सोसायटी के युवाओं द्वारा भी छबील का स्टाल लगाया गया। जहां सोसायटी से जुड़े युवाओं ने सेवांए दी एवं शरबत वितरण किया। जूलूस के दौरान बाजार के यातायात को डाईवर्ट भी किया गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स द्वारा मुहर्रम के जुलूस का लाइव प्रसारण किया गया था। आप भी इन लिंक पर क्लिक कर वीडियो देख सकते हैं। https://www.facebook.com/share/v/D9cDeGpfB4uN3nE9/?mibextid=qi2Omg
https://www.facebook.com/share/v/D9cDeGpfB4uN3nE9/?mibextid=qi2Omg








