May 20, 2026
010

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 मार्च 2023। खट्टी मिट्ठी यादों की भावनाओं और जिम्मेदारी सौंपने का अहसासों से भरे प्रांगण में बुधवार को स्थानांतरित एसडीएम डॉक्टर दिव्या चौधरी को विदाई दी गई और साथ ही स्थानांतरित होकर आए एसडीएम मुकेश चौधरी का अभिनंदन किया गया। सिंधी पंचायत भवन में प्रशासन की प्रथम पंक्ति पटवारियों की पहल पर आयोजित इस कार्यक्रम में पटवारियों, गिरदावरो, नायाब तहसीलदारों ने डॉक्टर दिव्या चौधरी की विदाई व मुकेश चौधरी का स्वागत साफा, माला व प्रतीक चिन्ह के साथ किया गया। कार्यक्रम में डॉक्टर दिव्या चौधरी के 2.5 साल के कार्यकाल के दौरान हुए कार्यो व कार्यशैली को याद किया गया। इसी के साथ नए आये एसडीएम मुकेश चौधरी द्वारा प्रशासनिक कार्यो को और जन उपयोगी करवाने को कहा। डॉक्टर दिव्या चौधरी ने अपने कार्यकाल के दौरान सहयोग करने पर आभार जताया। कार्यक्रम में मंच पर तहसीलदार राजवीर, टीआरए श्रीचंद भी मौजूद रहे और पार्षद विनोद गिरी गुसाँई, श्रवणकुमार सिंधी सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन पटवार संघ अध्यक्ष रामनिवास ने किया और गिरदावर हरिराम सारण, सेवानिवृत्त कार्मिक सोहनलाल नाई, विनोद गिरी गुसाँई, तहसीलदार राजवीर चौधरी आदि ने भी विचार व्यक्त किये। टीआरए श्रीचंद ने भी आभार जताया।