May 20, 2026
10-octttttt

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 अप्रैल 2024। श्रीडूंगरगढ़ में सरकारी खरीद केंद्र का निरीक्षण करने आज सुबह उपखंड अधिकारी उमा मित्तल मंडी प्रांगण पहुंची। यहां खरीद का जायजा लेते हुए किसानो से बातचीत भी की। किसानों की समस्याओं को सुना व उचित कार्रवाई के निर्देश भी दिए। मित्तल ने मौसम के पूर्वानुमान को देखते हुए उपज को सुरक्षित रखने के बारे में जानकारी ली। उन्होंने गर्मी के मौसम के चलते केंद्र पर काश्तकारों के बैठने के लिए छाया और पेयजल की उचित व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए। इस दौरान केंद्र के अधिकारी व कार्मिक मौजूद रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उपखंड अधिकारी ने खरीद केंद्र का निरीक्षण किया।