August 30, 2026
010

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 फरवरी 2023। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी मुख्यमंत्री के ओएसडी लोकेश शर्मा ने यूथ कांग्रेस की टीम को श्रीडूंगरगढ़ में दी। कार्यालय में देहात जिलाध्यक्ष हरिराम बाना के निर्देश पर शर्मा का टीम ने स्वागत सम्मान किया। युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष सन्तोष कुमार गोदारा ने शर्मा को साफ़ा पहनाया। शर्मा ने यूथ कांग्रेस के जन कल्याणकारी योजनाओं के पोस्टर की सराहना करते हुए इसे हर गांव ढाणी व खेत सहित हर वर्ग तक पहुंचाने की बात कही। इस दौरान यूथ कांग्रेस के युवाओं ने राजस्थान में सरकार रिपीट करने का संकल्प लिया। इस दौरान चंद्रप्रकाश शर्मा, सरला आचार्य, भारती व्यास, सन्तोष कुमार बिनायकिया, शुभम शर्मा, श्रवण सिद्ध, राजकुमार जाखड़, अजय बाना, कैलाश व्यास, राहुल वाल्मीकि, गोल्डन तंवर, देवाराम नैण, मुनिराम जाखड़ सहित अनेक युवा मौजूद रहे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। यूथ कांग्रेस कार्यालय में शर्मा का कार्यकर्ताओं ने स्वागत सम्मान किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। संतोष गोदारा ने शर्मा को पहनाया साफा।