May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 नवम्बर 2021। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंत्रिमंडल बदल लिया है और इसका असर श्रीडूंगरगढ पर भी स्पष्ट नजर आ रहा है। खाजूवाला विधायक गोविंद राम मेघवाल के मंत्री पद की शपथ लेते ही उनको बधाई देने श्रीडूंगरगढ़ से उनके नजदीकी माने जाने वाले कांग्रेस नेता केसराराम गोदारा तैयार खड़े थे। गोदारा ने नए मंत्री जी को फूल माला पहना कर साफा बंधवाया। गोदारा के साथ राजेंद्र मेघवाल बापेऊ, जगदीश कालवा, राजेश मंडा उनके साथ थे। सभी ने रविवार को नए मंत्री बने महेश जोशी, शंकुतला रावत से भी मुलाकात की ओर बधाई दी। गोदारा रविवार को देर शाम सीएम अशोक गहलोत से भी मिले। इस दौरान गोदारा ने मेघवाल को मंत्री बनाने पर सीएम का आभार जताया। इस मुलाकात से करीब 22 माह बाद होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियों की आहट भी स्पष्ट दिख रही है। राज्य की राजनीति के साथ साथ श्रीडूंगरगढ़ में भी राजनीतिक समीकरण तेज हो गए है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गोविंदराम मेघवाल को मंत्री बनाने पर मुख्यमंत्री का आभार जताया गोदारा ने।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मंत्री बने महेश जोशी को दी बधाई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मंत्री शंकुतला रावत को दी बधाई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्रीय कांग्रेस नेता केसराराम गोदारा ने मंत्री गोविंद राम मेघवाल को फूलमाला पहना कर बधाई दी।