May 20, 2026
6f47c4a2ccef82986a67d847fcef9f24

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 अक्टूबर 2020। गहलोत सरकार राज्य के 30 जिलों में 100 कृषि उपकरण किराया केंद्र खोलने की तैयारियों में जुट गई है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की बजट घोषणा के अनुरूप अब कृषि विभाग किसानों के लिए ये नई सौगात लेकर आया है। राज्य के छोटे और मंझले किसान, जिनके पास अपनी खेती करने के लिए सभी तरह के कृषि उपकरण नहीं हैं, उन उपकरणों को अब वे किराए पर लेकर अपना कृषि कार्य कर सकेंगे। कृषि विभाग प्रदेश में 100 कस्टम हायरिंग सेंटर स्थापित करने जा रहा है।

एक केन्द्र को अधिकतम 8 लाख अनुदान देगा कृषि विभाग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। केन्द्र खोलने के लिए सहकारिता विभाग की सहायता ली जा रही है। इन केन्द्रों पर 8 करोड़ की राशि खर्च होगी। प्रत्येक केन्द्र को अधिकतम 8 लाख रुपए की राशि अनुदान के रूप में दी जाएगी। जिससे ग्राम सेवा सहकारी समितियां कृषि से जुड़े सभी जरूरी उपकरण खरीद सकेंगी। इससे जो किसान कम आय के कारण उन्नत एवं महंगे कृषि उपकरण खरीदने में सक्षम नहीं हैं, उन किसानों तक कृषि यंत्रों की पहुंच बन सकेगी। इस प्रॉजेक्ट की मॉनिटरिंग
कृषि आयुक्त डॉ. ओमप्रकाश स्वयं कर रहे है। इस सम्बंध में ट्रैक्टर व अन्य कृषि यंत्र निर्माता कम्पनियों के साथ बैठकर कर न्यूनतम दरों पर उपकरण खरीद के लिए कवायद की जा रही है।