May 21, 2026
05d349f1-27c6-4087-ba0c-fe6a18a1be48

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 मार्च 2021। छोटे बच्चों के अभिभावकों के लिए बड़ी खबर आई है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बैठक में राज्य की स्कूलों में 5वीं तक की कक्षाओं को 31 मार्च तक बंद करने का फैसला लिया है। गहलोत ने पंजाब, हरियाणा, मध्यप्रदेश और गुजरात से बिना कोरोना रिपोर्ट के नो एंट्री का ऐलान करते हुए राजस्थान आने वालों के लिए कोविड रिपोर्ट जरूरी दिखाने को कहा है। बता देवें हरियाणा के स्कूल में बड़ी संख्या में कोरोना पॉजिटिव बच्चे मिलने के बाद राजस्थान सरकार सतर्क हो गई है और कोरोना से जंग में कड़े फैसले लिए जा रहें है।