






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 अगस्त 2020। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने आज उच्च शिक्षा मंत्री भंवरसिंह भाटी के नाम महाविद्यालय की प्राचार्या आभा ओझा को ज्ञापन देते हुए बीकॉम व बीएससी के साथ भूगोल विषय की कक्षाऐं प्रारम्भ करवाने की मांग की। परिषद जिला सहसंयोजक महेन्द्र राजपुत ने कहा कि महाविद्यालय में शिक्षकों की कमी को दूर करने की मांग लगातार की जा रही है परन्तु इस पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है जिससे उपखंड के विद्यार्थियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। राजपुत ने कहा कि सरकार छात्रों को अध्ययन के लिए आंदोलन करने पर मजबूर ना करें। सरकार इस और शीघ्र ध्यान देवें अन्यथा परिषद के विद्यार्थी क्षेत्र में आंदोलन करेंगे। इस दौरान परिषद के किशन पुरी, ओमसिंह राजपुरोहित, राष्ट्रप्रताप सिंह, शुभकरण, अजय पूनियां, राहुल दर्जी, विजय सिंह भाटी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहें।




