






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 अगस्त 2021। पूरे देश में नागरिक अब कोरोना टीका लगवाने का प्रमाण पत्र वॉट्सएप पर प्राप्त कर सकते है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी है। मंत्रालय ने कहा कि वॉट्सएप नम्बर 9013151515 सेव करें। इसमें “कोविड प्रमाण-पत्र” लिख कर भेज देवें, ओटीपी दर्ज करें और आपका प्रमाण पत्र आ जाएगा। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने इस सेवा को लेकर केंद्र सरकार की तारीफ की है उन्होंने कहा यह तेज और सुविधाजनक है जिससे लोगों को राहत मिलेगी।



