May 20, 2026
we

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 अगस्त 2021। हमारी सामाजिक संरचना में किसी अज्ञात के प्राण बचाने को अतिपुण्य शाली माना गया है और इस पुण्य से जुड़ने का ही जरिया बनता है रक्तदान शिविर। आज श्रीडूंगरगढ़ में बासनीवाल भवन में स्व. सत्यनारायण बासनीवाल की स्मृति में उनके परिवार और नागरिक विकास परिषद के सयुंक्त तत्वाधान में शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यहां रक्तविरों ने पंजीयन करवा कर रक्तदान प्रारंभ कर दिया है व शिविर संयोजकों द्वारा सभी व्यवस्थाओं को पूर्ण कर रक्तदान शुरू करवा दिया गया है। नागरिक विकास परिषद के अध्यक्ष श्रवण कुमार सिंधी ने क्षेत्र के यूथ से अपील की है कि सभी रक्तदान से जुड़ें और रक्तदान सम्बंधित भ्रांतियां दूर करें।