






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 नवंबर 2024। बिजली विभाग द्वारा सोलर को बढ़ावा देने व बिजली के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने के लिए घर की छतों पर सोलर लगाए जा रहें है। सरकार द्वारा प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत इसके लिए आवेदन लिए जा रहें है। विभाग के सहायक अभियंता ने बताया कि घर की छत पर 1 किलोवाट का सोलर सिस्टम लगाने वाले व्यक्ति को 30 हजार रूपए व 2 किलोवाट का सोलर पैनल लगवाने पर 60 हजार, 3 किलोवाट वाले को 78 हजार रूपए योजना के तहत सब्सिडी दी जा रही है। पीएम सूर्य घर योजना के तहत उपखंड क्षेत्र में 21 नवंबर को गांव सेरूणा में, 26 नवंबर को मोमासर में, 27 को गांव बिग्गा में, 28 नवंबर को आड़सर पुरोहितान को कैंप का आयोजन किया जाएगा। शिविर में सहायक अभियंता सहित विभागीय कार्मिक व सोलर सिस्टम स्थापित करवाने वाली कंपनी के प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। सभी पाठक ये खबर इन गांवो के ग्रामीणों तक जरूर पहुंचाए जिससे ग्रामीण योजना का पूरा लाभ ले सकें।




