May 20, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 मार्च 2022। क्षेत्र में गणगौर का उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है और महिलाएं कई आयोजन में व्यस्त है। कस्बे में माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा शुक्रवार 1 अप्रैल को माहेश्वरी भवन कालूबास में महिलाओं के लिए गणगौर महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस समारोह में देवरानी जेठानी कॉम्पिटिशन रखा गया है जिसमें जो देवरानी जेठानी सबसे अधिक मैचिंग में सज धज कर आएगी उन्हें विजेता चुना जाएगा। आयोजन में गीत संगीत नृत्य के साथ सांस्कृतिक आयोजन होगा। जो भी महिला समारोह में भाग लेना चाहें वे मंडल सदस्यों से सम्पर्क कर सकती है।
लिखमादेसर में होगा घूमर प्रतियोगिता का आयोजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव लिखमादेसर के गणगौरी चोक पर 4 अप्रैल को घूमर नृत्य व घूमर प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। सरपंच प्रातिनिधि मुकननाथ ने जानकारी देते हुए बताया कि श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र निवासी कोई भी बहू बेटी प्रतियोगिता में भाग ले सकती है। प्रतियोगी को अपना पंजीकरण करवाना होगा तथा विजेताओं को नगद राशि पुरस्कार स्वरूप दिया जाएगा। विजेताओं को प्रधान प्रातिनिधि केसराराम गोदारा द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
प्रवासी मना रहें है गणगौर उत्सव।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ना केवल क्षेत्र में ही बल्कि प्रवासी महिलाएं भी धूमधाम से गणगौर उत्सव मना रही है। दिल्ली से भी महिलाओं ने श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स को उत्सव के फोटो भेजें है। आडसर बास में बालिकाएं सुबह व शाम गीतों के गणगौर पूजन कर रही है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दिवंगत सत्यनारायण बिहानी के यहां रंगारंग सांस्कृतिक आयोजन हुआ।महिलाएं व युवतियां हल्दी, मेहंदी के आयोजनों में व्यस्त है
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आडसर बास में बालिकाओं ने किया गणगौर पूजन, गाए गीत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महिला पाठकों ने भेजी श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स को उत्सव की फ़ोटो।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। घर घर हो रहा है गणगौर पूजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दिल्ली में प्रवासी महिलाओं ने किया गणगौर पूजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिग्गा बास में बालिकाओं ने धूमधाम से गणगौर की मेहंदी का कार्यक्रम कर सभी महिलाओं के हाथों में मेहंदी रचाई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महिलाओं ने सज धज कर गणगौर पूजन किया।