






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 अप्रैल 2021। गांव ठुकरियासर में श्रीसरस मंदिर में आज गुम्बज का निर्माण प्रारंभ किया गया। गुम्बज निर्माण के लिए अभिजीत मुहूर्त में घृत कलश की स्थापना करवाई गई और पंडित रामावतार शास्त्री ने विधि विधान से मंत्रोच्चार के साथ पूजन करवाया। राष्ट्रीय सरस सेना के सदस्य सम्पत सारस्वत ने बताया कि मंदिर की 51 फुट ऊंचे मुकुट के समापन के साथ सवा 5 किलो घी के पात्र की स्थापना से गुंबज स्थापना की गई। इस मौके पर भैराराम, जगदीश, भीयाराम, भागीरथ, कैलाश सारस्वत, जियाराम, रामलाल गोदारा सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहें।





