May 21, 2026
WhatsApp Image 2025-10-20 at 13.57.30

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 अक्टूबर 2025। 20 व 21 अक्टूबर 2025, मंगलवार को पंजीकरण बंद रहेगा। कुछ देर पहले पंजीकरण प्रक्रिया बंद हो गई है। पोर्टल बंद करते हुए विभाग ने इसे 22 अक्टूबर 2025 को प्रात: 9 बजे से पुन: प्रारंभ होने की सूचना जारी की है। बता देवें दीपावली पर्व पर आज सुबह से ही किसान ईमित्र पर बैठे है। ऐसे में ई मित्र संचालकों ने भी त्योहार पर दो दिन गिरदावरी बंद रखे जाने की मांग आज सुबह की थी। कुछ देर पहले ही विभाग ने गिरदावरी पोर्टल बंद करते हुए सोमवार व मंगलवार को गिरदावरी बंद रखे जाने की सूचना जारी कर दी है। इसी के साथ विभाग ने कुछ जरूरी निर्देश भी जारी किए है। विभाग ने बिना मूल गिरदावरी के पंजीयन करने पर कियोस्क धारक की जिम्मेदारी तय कर दी है। वहीं पंजीकरण भी सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक ही करवाए जा सकेंगे। विभाग ने एक जनआधार से एक ही रजिस्ट्रेशन होने, मूंगफली व सोयाबीन के लिए एक ही फॉर्म, मूंग व उड़द के लिए एक ही फॉर्म में आवेदन करने, जिस नाम से गिरदावरी है उसी के नाम से पंजीकरण मान्य होने, ऑनलाइन अपलोड की गई गिरदावरी में संशोधन मान्य नहीं होने, अपलोड की गई गिरदावरी व मूल गिरदावरी मैच होने पर ही तुलाई करवाए जाने, टोकन नबंर जनरेट नहीं होने की स्थिति में रजिस्ट्रेशन मान्य नहीं होने की सूचना जारी की है। विभाग ने निर्देशों में स्पष्ट किया है कि बटाईदार की स्थिति में भूमि मालिक तथा बटाईदार दोनों के जनआधार नबंर पर ओटीपी वेरीफाई करवाना अतिवार्य होगा। पंचायत समिति के निकट स्थित थार फोटो स्टेट के जितेंद्र गोदारा ने बताया कि पहले तीन दिन पोर्टल ठीक से नहीं चला जिससे किसान खासा परेशान हुए। वहीं अब पोर्टल परसों सुबह खुलेगा। ये जानकारी पढ़ने के बाद आप सभी किसानों तक जरूर पहुंचाए जिससे वे सभी पूरी जानकारी से अपडेट रह सकें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दीपावली के पर्व पर भी किसान गिरदावरी करवाने बैठे रहें ईमित्रों पर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सुबह से किसान गिरदावरी के लिए बैठे थे ई मित्रों पर, संचालकों ने दो दिन बंद रखने की मांग की।