






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 अक्टूबर 2025। क्षेत्र के गांव उदरासर में शनिवार को वैद्य मघाराम राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की थीम “हम भी किसी से कम नहीं” रखी गई। जिसमें बालिकाओं ने अनेक प्रभावी प्रस्तुतियां दी। बालिका वर्षा शर्मा व कुमारी मनोज मेघवाल ने ऑपरेशन सिंदूर में महिला शक्ति की अग्रणी भूमिका का विस्तार से उल्लेख किया। इस प्रभावी प्रस्तुति पर सभी विद्यार्थियों व स्टाफ ने बालिकाओं की प्रस्तुतियों को खूब सराहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रधानाचार्य मुकेश कुमार ने देश व समाज की धूरी महिला वर्ग को बताते हुए बालिका शिक्षा व सशक्तिकरण के लिए समाज को संवेदनशील होकर प्रयास करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि सृष्टि ने सृजन शक्ति देकर महिलाओं को मानवीयता के उच्चतम शिखर पर रखा वैसे ही भारतीय परंपरा व संस्कृति में महिलाओं का सदैव उच्च सम्मान रहा है। बढ़ रहें आधुनिकता के प्रभाव में भी, ये पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है कि बालिकाओं की सुरक्षा व सम्मान को पूरा महत्व मिले। कार्यक्रम में भाग लेने वाली सभी बालिकाओं का सम्मान किया गया। पूरा स्टाफ इस दौरान उपस्थित रहा।




