May 20, 2026
0000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 फरवरी 2026। सरकारी स्कूलों में बालिकाओं को खून की कमी दूर करने की दवा दी जाएगी। ये निर्देश बुधवार को रूपादेवी मोहता राउमावि में ब्लॉक स्तरीय निष्पादक समिति की मासिक बैठक में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सरोज पूनिया वीर ने क्षेत्र के सभी प्राचार्यों को दिए। पूनिया ने बैठक में प्राचार्यों से चर्चा करते हुए एनिमिया दूर करने के लिए विभाग द्वारा ब्ल्यू एवं पिंक विस की गोली बालिकाओं को नियमित देने की बात कही। बैठक में बोर्ड परीक्षा परिणाम उन्नयन, बोर्ड परीक्षा सुचारू संचालन हेतु दिशा निर्देश दिए। वहीं जिला रेकिंग के बिन्दुओं में सुधार के लिए भी विस्तृत चर्चा की गई। विभाग द्वारा एसएनए के माध्यम से जारी विभिन्न प्रकार की ग्रांट व उपयोगिता पर विस्तार से चर्चा की गई, साथ ही समस्त पीईईओ / यूसीईईओ को निर्देशित किया गया की अपने अधीनस्थ संचालित विद्यालयों का नियमित अवलोकन कर आवश्यक सम्बलन प्रदान करें। बैठक में मदनलाल शर्मा, राउमावि, बींझासर, विनिता तंवर, राउमावि, देराजसर, भुपेन्द्र कुमार, राउमावि, उदरासर, आंनद प्रकाश, राउमावि, इन्दपालसर गुसाईसर, अशोक कुमार, राउमावि, सुरजनसर, राजेन्द्र प्रसाद, ईचरज देवी पटावरी के प्रधानाचार्य ने अपने विद्यालय में किये गये नवाचारों के बारे में जानकारी दी।