May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 अगस्त 2021। सावन तीज को अनोखे ढंग से मनाने के लिए जिला एसपी प्रीति चंद्रा के निर्देशों पर पुलिस थानों में महिला विशेष आयोजन हुए। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाने में आज तीज के मौके पर महिला कांस्टेबल बीरमा ने थाने पहुंची महिलाओं व युवतियों को थाने का भ्रमण करवाया। बीरमा ने महिलाओं, युवतियों को थाने की कार्यशैली, महिला अधिकारों, महिला सुरक्षा कानून आदि के बारे में जानकारी दी। बता देवें राजस्थान में सभी थानों में सुरक्षा सखी योजना में भी आम महिलाओं को थाने से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। आज बीकानेर में बीछवाल थाने व जयनारायण व्यास थाने में भी एसपी के आदेश पर महिलाओं व बालिकाओं को थाने की कार्यशैली से अवगत करवाया गया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ में युवतियों ने अनोखे ढंग से मनाई हरियाली तीज।