May 20, 2026
श्रीडूंगरगढ़ से रवाना हुई सनातन धर्म यात्रा जाएगी 33 जिलों में, संतोष सागर बने सारथी,1 लाख युवाओं को देंगे गीता।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 अप्रैल 2022। श्रीडूंगरगढ़ से राज्य के 33 जिलों में 1 लाख युवाओं को युग परिवर्तनकारी ग्रंथ भगवदगीता भेंट देकर लाखों लोगों तक सनातन धर्म के मूल्यों का प्रचार प्रसार करने श्रीडूंगरगढ़ से युवा संत संतोषसागर महाराज रवाना हुए है। नववर्ष के पूर्व कालू बास पाराशर मंदिर से इस धर्म यात्रा के रथ को दंडी स्वामी संत रामानंदजी ने ध्वजा बांधकर रवाना किया। रामानन्दजी ने कहा कि ये श्रीडूंगरगढ़ के लिए गौरव का विषय है कि धर्म के क्षरण को रोकने व सनातन मूल्यों की स्थापना के लिए ये यात्रा यहां से प्रारंभ होगी। इस अवसर पर चेतन स्वामी, महावीर माली उपस्थित रहें व यात्रा का प्रोत्साहन किया। माली ने बताया कि सभी स्थानों पर लॉयन्स क्लब के सदस्य यात्रा का स्वागत व सहयोग करेंगे। इस दौरान ऋषिकुल संस्कृत विद्यालय के विद्यार्थियों ने वेद ध्वनि की तथा आपणो गांव सेवा समिति के कार्यकर्ताओं ने यात्रा रवानगी की मंगलकामनाएं की। यात्रा का प्रथम पड़ाव बीकानेर होगा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। युवा संत संतोष सागर महाराज निकालेंगे 33 जिलोंं में सनातन धर्म यात्रा, एक लाख युवाओं को गीता भेंट कर करेंगे धर्म प्रचार।