May 21, 2026
000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 सितंबर 2024। कल 15 सितंबर रविवार को होने वाला किसान सम्मलेन पूरे क्षेत्र के किसानों के हक के लिए नींव का पत्थर साबित होगा। यह आयोजन सफल ही नहीं बल्कि सफलतम बने यह जिम्मेदारी श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के प्रत्येक कांग्रेसी कार्यकर्ता की है। यह अपील श्रीडूंगरगढ़ के पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने शनिवार को गांव रीडी में पहुंच कर की है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, सांसद राहुल कस्वां, पूर्व मंत्री गोविंदराम मेघवाल सहित कांग्रेस के कई विधायकों, राज्य स्तरीय नेताओं की मौजूदगी में होने वाले इस सम्मेलन की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। सम्मेलन में किसानों की विभिन्न समस्याओं व मुद्दों पर भाजपा सरकार को घेरने के लिए हजारों की संख्या में किसान व कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्र होंगे। शनिवार को पूर्व विधायक गोदारा ने आयोजन स्थल पर कार्यकर्ताओ की बैठक लेकर विभिन्न निर्देश भी दिए। वहीं युवा कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष व प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य हरिराम बाना भी लगातार आयोजन स्थल पर पहुंच कर तैयारियों में शामिल हो रहे है। बाना ने बताया कि यह आयोजन पूरे क्षेत्र के किसानों की बिजली संबंधी समस्याओं के समाधान का केंद्र बनेगा व बिजली अधिकारियों द्वारा किए जा रहे किसानों के शोषण को रोकने में अपनी भूमिका निभाएगा।

तैयारियां अंतिम दौर में, 80 हजार स्क्वायर फीट में लगा टेंट।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव रीडी में सरपंच गुड्डी देवी के कार्यकाल में श्रीडूंगरगढ़ तहसील का अभी तक का सबसे शानदार खेल मैदान बना है। जिसके लोकार्पण के लिए रविवार को गांव में प्रदेश स्तरीय नेता पहुंच रहे है। गांव का गौरव बने इस खेल मैदान के लोकार्पण समारोह में कार्यकर्ताओ में मेला उत्सव के समान जोश देखने को मिल रहा है। शनिवार को दिन भर आयोजन स्थल पर मेले का माहौल रहा व ग्रामीण युवा तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे रहें। रीडी सरपंच प्रतिनिधि हेतराम जाखड़ ने बताया कि आयोजन के लिए डोम टेंट के साथ कुल 80 हजार स्क्वायर फीट में टेंट लगाया गया है। साथ ही आयोजन में शामिल होने का आमंत्रण भी सभी लोगो तक पहुंचाया गया है।

डोटासरा पहुंचेंगे काफिले के साथ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष रीडी जाने के लिए अपने निर्धारित समय पर ही पहुंचेंगे। डोटासरा सुबह 10 बजे श्रीडूंगरगढ़ सीमा में गांव कितासर में पहुंचेंगे। वहीं पर जिला कांग्रेस द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा। वहां से काफिले के रूप में श्रीडूंगरगढ़ और श्रीडूंगरगढ़ से रीडी बड़े काफिले के साथ पहुंचेंगे।