May 20, 2026
8dff24f2-ec83-4847-a920-c17998f28598

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 जनवरी 2023। क्षेत्र में किसानों की समस्या को लेकर पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा जयपुर पहुंचे। वहां ऊर्जा मंत्री भंवरसिंह भाटी से मुलाकात कर उन्हें श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के किसानों को 6 घण्टे बिजली देने का मांगपत्र सौंपा। भाटी ने गोदारा को शीघ्र व्यवस्था सुधार का आश्वासन देते हुए बिजली देने की बात कही। वहीं केशराराम गोदारा ने बीकानेर में मुख्य अभियंता कार्यालय में किसानों व जनप्रतिनिधियों के साथ मुख्य अभियंता को चेतावनी देते हुए 5 केवीए ट्रांसफार्मरों की स्वीकृति देने की मांग की।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। केशराराम गोदारा ने बीकानेर में दिया ज्ञापन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने ऊर्जा मंत्री को सौंपा मांगपत्र।