May 20, 2026
05d349f1-27c6-4087-ba0c-fe6a18a1be48

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 फरवरी 2021। शनिवार सुबह क्षेत्र के गांव धनेरू की कांकड़ में होने वाली सीएम की सभा की तैयारी में यूथ कांग्रेस भी जुट गई है। यूथ कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष ओर डूंगरपुर विधायक गणेश गोघरा और प्रदेश महासचिव संजीता सिहाग श्रीडूंगरगढ़ स्थित यूथ कांग्रेस कार्यालय में पहुँचे ओर कार्यकर्ताओं प्रमुख कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक देहात जिलाध्यक्ष हरिराम बाना की अध्यक्षता में लेकर कल के आयोजन में यूथ की महत्वपूर्ण भागीदारी निभाने के बात कही। प्रदेशाध्यक्ष गणेश गोघरा ने युवाओ को ही पार्टी की ताकत बताते हुए ज्यादा से ज्यादा संख्या में युवाओ की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वही प्रदेश महासचिव संजीता सिहाग ने किसान आंदोलन को देश की आत्मा का आंदोलन बताते हुए किसान सम्मेलन में अधिकाधिक संख्या में किसानों की पहुंच करवाने को कहा। इस दौरान बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष हरिराम बाना ने आयोजन की तैयारियों के बारे में बताया। चुरू जिलाध्यक्ष मानवेन्द्र चौधरी ने इस सम्मेलन में चुरू जिले से भी यूथ कार्यकर्ताओ के आने की बात कही। बैठक में यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव रामनिवास गोदारा, प्रदेश सचिव देवेंद्र बिशा, ब्लॉक अध्यक्ष भुरनाथ गोदारा, तोलाराम सांसी, सूडसर ब्लॉक अध्यक्ष श्रवण डूडी, श्रीडूंगरगढ़ शहर अध्यक्ष सुभम शर्मा, खाजूवाला अध्यक्ष खेमाराम भींचर, कोलायत अध्यक्ष रामदयाल बेनीवाल, सरपँच प्रतिनिधि बेगराज लुखा, बीरबल गोदारा, फरमान गोरी, प्रदीप शर्मा, महेश पिलानिया, मोहसिन खान, युवा नेता मुरली गोदारा, महेंद्र मोटसरा, श्रवण मोटसरा, बीरबल साई, सन्तोष गोदारा, मुनिराम महिया, बुधराम गांधी, गोपाल तरड़, बलराम डूडी, सीताराम गोदारा, मदन नेण तुलछिराम जाखड़, मुकेश जाखड़ गोविंद सियाग सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थित रहे और कल की तैयारी सम्बंधित चर्चा की। यहां से सभी सामूहिक रूप से आयोजन स्थल के लिए रवाना हुए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। यूथ कांग्रेस के युवाओ की बैठक लेते प्रदेशाध्यक्ष।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ आने पर जिलाध्यक्ष बाना ने किया प्रदेशाध्यक्ष गोघरा का स्वागत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सीएम सभा की तैयारियों पर चर्चा करते यूथ कांग्रेस नेता।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने किया आयोजन को सफल बनाने का आह्वान।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। युवाओ को सम्बोधित करती प्रदेश महासचिव संजीता सिहाग।