






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 मार्च 2021। श्रीडूंगरगढ़ बाजार की सबसे पुरानी पार्टनरशिप के रूप में प्रसिद्ध पुराने बस स्टैंड पर स्थित गोकुलजी-सीतारामजी भुजिया की जोड़ी का अध्याय शनिवार रात को समाप्त हो गया है। करीब 40 दिन पहले गोकुलजी का निधन हो गया था और शनिवार रात को सीतारामजी महावर का निधन भी हो गया है। जिनकी अंतिम यात्रा कालुबास स्थित उनके पैतृक मकान से सुबह 10 बजे रवाना होगी। बता देवें की वर्तमान आर्थिक युग मे सामान्यतः व्यापारिक पार्टनरशिप थोड़े समय ही चल पाती है लेकिन इन दोनो दोस्तों की ये साझेदारी पिछले 45 वर्षों से चल रही है। दोनों परिवारों की तीन पीढ़ियां इसमें शामिल रही है और बाजार में यह प्रेरणीय है। सीताराम महावर के निधन के बाद बस स्टैंड बाजार में शोक व्याप्त है।




