May 21, 2026
000010101

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 सितंबर 2023। बीती रात राज्य सरकार ने 19 आरपीएस का स्थानातरण किया और श्रीडूंगरगढ़ सीओ के पद पर गोमाराम जाट को लगाया गया है। अजमेर रेंज से बीकानेर रेंज में जाट स्थानातरण हुआ है। बता देवें गत करीब दो माह से सीओ पद रिक्त था और जिससे आमजन को अनेक दिक्कतें आ रही थी। विधायक गिरधारीलाल महिया ने राज्य सरकार से श्रीडूंगरगढ़ में सीओ लगाने की मांग की गई जिसपर सरकार ने गोमाराज जाट को अजमेर रेंज से बीकानेर रेंज में श्रीडूंगरगढ़ सीओ का पद दिया है। बता देवें जाट श्रीडूंगरगढ़ सीओ पद पर आगामी 16 सितंबर को ज्वाइन करेंगे की सूचना है।