






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 दिसम्बर 2024। पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी की जयंती पर देश भर में सुशासन दिवस मनाया जा रहा है। इसी क्रम में श्रीडूंगरगढ़ में भी कई आयोजन हुए, पढ़ें सामूहिक खबर एक साथ।
नगरपालिका में कविता पढ़ी, सड़कों पर लगाई झाडू।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सुशासन दिवस के मौके पर नगरपालिका मंडल द्वारा नगरपालिका प्रांगण में श्रृद्धाजंलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा की अगुवाई में हुए इस कार्यक्रम में वाजपेयी के चित्र पर पुष्प चढ़ा कर श्रृद्धांजलि दी गई एवं अमर रहे के नारे लगाए गए। इस मौके पर मंडल कार्मिक जितेन्द्र भोजक द्वारा वाजपेयी द्वारा लिखित कविता कदम मिला कर चलना होगा का वाचन किया गया। कार्यक्रम के बाद सामूहिक रूप से श्रमदान करते हुए सड़कों पर सफाई की गई एवं आमजन से सफाई रखने की अपील की गई। कार्यक्रम के दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष महावीर अडावलिया, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष भवानी तावणियां, पार्षद रजत आसोपा, थानमल भाटी, मूलचंद इंदोरिया, कन्हैयालाल शर्मा सहित पालिका एसआई कमल चांवरिया व अन्य पालिकाकर्मी मौजूद रहे।

गांव लिखमादेसर में बच्चों को बताई वाजपेयी के जीवनी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव लिखमादेसर में वाजपेयी के जन्मदिवस के अवसर पर श्री जसनाथ शिक्षण संस्थान में सुशासन दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। शिक्षक रूपसिंह ने बच्चों को वाजपेयी की जीवनी के बारे में बताया एवं उनसे प्रेरणा लेकर सदभाव को जीवन में उतारने को कहा। छात्रा दीपिका, मंजू, कविता, नव्या आदि ने भी विचार व्यक्त किए।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने की गौसेवा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भारत रत्न पूर्वप्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा गौसेवा की गई। भाजपा कार्यकर्ता परमार्थ बाल गोपाल गौशाला में पहुंचें एवं वहां सेवा प्राप्त कर रहे बछ़डों को गुड एवं चारा दिया। इस मौके पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष महावीर प्रजापत, पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष मांगीलाल राठी, महामंत्री महेश राजोतिया, पार्षद जगदीश गुर्जर, रजत आसोपा, मुलचंद इंदोरिया, भवानीप्रकाश तावणीयां, श्यामसुंदर जोशी, कन्हैयालाल शर्मा आदि कार्यकर्ताओं ने सेवा एवं श्रमदान किया ।




