






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 जुलाई 2023। बड़ी खबर राज्य सरकार से गांव दुलचासर के लिए आई है। माध्यमिक शिक्षा राजस्थान ने आदेश जारी कर दुलचासर के सरकारी स्कूल में कृषि संकाय खोलने की स्वीकृति दे दी है। विधायक गिरधारीलाल महिया ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला को ज्ञापन सौंपकर दुलचासर स्कूल में एग्रीकल्चर विषय खोलने की मांग की गई थी। जिसे शिक्षा विभाग ने स्वीकृत कर दिया है। ऐसे में अब इस इलाके के एक दर्जन से ज्यादा गांवों के स्टूडेंट्स को राहत मिल सकेगी और वे कृषि संकाय में शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे। एग्रीकल्चर फैकल्टी की स्वीकृति के बाद विद्यार्थियों के साथ अभिभावक, ग्रामीणों में उत्साह का माहौल है और सभी ने विधायक का आभार व्यक्त किया हैं। ध्यान रहें दुलचासर में ग्रामीणों की लंबे समय से ये मांग थी जिस पर आज विभाग ने मुहर लगा दी है।



