May 20, 2026
0000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 अगस्त 2024। इन दिनों जहां सब्जियों की महंगाई ने आमजन की रसोई का जायका बिगाड़ दिया है वहीं सोमवार को एक राहत भरी खबर किराना बाजार से आई। किराना बाजार में तेल व घी के दाम घटे है। बाजार में सरसों तेल 15 किलो रामदेव 1900 से 1870 हुआ है वहीं दीपज्योति सोयाबीन ऑइल 1700 से 1665 रुपए हुआ है। फॉर्च्यूनर का 15 किलो 1780 से 1750 हुआ है। स्वेता घी 15 किलो का टिन 8550 से टूट कर सोमवार को 8400 हुआ है। श्रीडूंगरगढ़ बाजार से प्राप्त जानकारी के अनुसार आमजन को प्रति 15 किलो पर कुछ लाभ होगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार लंबे समय से लगातार भाव बढ़ रहे थे और ऐसे में आज भाव उतरे है तो नागरिकों ने कुछ राहत की सांस ली है।