






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 मई 2025। भारती निकेतन शिक्षण संस्थान में कठोर अनुशासन, सुव्यवस्थित शिक्षण के साथ श्रेष्ठ मार्गदर्शन के पथ पर चलकर विद्यार्थी एक से बढ़कर एक उपलब्धियां हासिल कर रहें है। स्कूल में हॉस्टल के विद्यार्थी रहें गोपीकिशन पुत्र शंकरलाल ज्याणी ने पहले ही प्रयास में नेशनल डिफेंस एकेडमी की परीक्षा को क्लियर कर लिया है। मंगलवार शाम को आए एनडीए के परिणाम के बाद भारती निकेतन स्कूल परिसर में उत्साह का माहौल छाया है। स्टाफ व विद्यार्थियों ने ज्याणी को शुभकामनाएं दी। स्कूल के डायरेक्टर ओमप्रकाश स्वामी ने गत वर्ष तक हॉस्टल में रहने वाले छात्र को बधाई देते हुए कहा ये संस्थान के लिए गौरव का विषय है। शिक्षण सत्र 2024-25 में संस्थान से एनसीसी से थल सेना में 5 सलेक्शन, जेईटी में 12 सलेक्शन, नीट में 3 सलेक्शन, आईआईटी मैन्स में 2 सलेक्शन, सीईटी में 13 सलेक्शन हासिल किए है। स्वामी ने यूपीएसई के परिणामों में भारती निकेतन में कक्षा 1 से 12 तक की शिक्षा प्राप्त करने वाले युवक हरिओम पांडिया के 160वीं रैंक के साथ IAS के रूप में चयनित होने पर गर्व जताया। वहीं गोपीकिशन ने 12वीं तक शिक्षण हासिल करने के बाद पहली ही एनडीए की परीक्षा पास कर ली। स्वामी ने कहा कि संस्थान की एक्सपर्ट फैक्लटी प्रति छात्र की रूचि व क्षमता के अनुसार उन्हें कैरियर का मार्ग चुनने में मदद करने के साथ ही उन्हें रोजगारोन्मुख मार्ग दिखा रहें है। यहां कक्षा 1 से 12वीं तक अध्ययन कर विद्यार्थी सफलता की सीढ़ी के मार्ग पर चल पड़ते है जो उच्च शिक्षा के साथ सफलता भी हासिल कर रहें है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष इसके लिए और भी अधिक श्रेष्ठ प्रयास किए जाएंगे।




