






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 सितम्बर 2024। गत 15 सितम्बर की रात को श्रीडूंगरगढ़ में अपनी दुकान मंगल कर गांव लौट रहे एक व्यापारी के साथ रास्ते में कार व बाईक सवार लोगों द्वारा मारपीट करने, लूट करने का मामला दर्ज हुआ था। इस मामले में झुठा नाम लिखवा कर मानसिक परेशानी देने का आरोप लगाते हुए एक आरोपी के परिजनों ने जिला पुलिस अधिक्षक के यहां अपनी परिवाद दी है। विदित रहे कि इस प्रकरण में मारपीट के शिकार बने युवक गांव लाखनसर निवासी भागीरथनाथ के पिता सुल्ताननाथ ने इसी गांव के निवासी राजूनाथ, मूलनाथ, रामप्रताप, बिकमसरा निवासी गिरधारीनाथ, ओमनाथ, जोगलिया निवासी रामनिवास व लिखमादेसर निवासी श्यामनाथ व अन्य तीन-चार जनों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था। जिसकी जांच एसआई इंद्रलाल कर रहे है। मामले में जोगलिया निवासी रामनिवास के परिजनों ने एसपी को परिवाद दी है एवं परिवाद के साथ ही घटना के बताए गए समय पर अपने गांव में अपने घर में होने की वीडियो रिकोर्डिंग भी एसपी को प्रदान की है। ऐसे में एसपी ने इस संबध में परिवाद में उल्लेखित तथ्यों एवं पेन ड्राईव के अवलोकन अनुसार अनुंसधान करनेएवं सही व निष्पक्ष अनुंसधान करने के निर्देश श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी को दिए है।



