






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 फरवरी 2025। कस्बे के मोमासर बास निवासी दो बहिनों का विवाह 21 जून 2019 को हुआ एवं दोनो को ही ससुराल पक्ष की और से कम दहेज के लिए प्रताड़ित किया गया। इस आरोप के साथ श्रीडूंगरगढ़ थाने में दोनो बहिनों द्वारा अपने अपने ससुराल पक्ष के खिलाफ जरीए इस्तगासा मामले दर्ज करवाए गए है। श्रीडूंगरगढ़ थाने से मिली जानकारी के अनुसार पीडिता 22 वर्षीया जशोदा का विवाह बिरमसर निवासी कुंभाराम के साथ हुआ था एवं विवाह के बाद से ही पति कुंभाराम, ससुर हेतराम, सास मनोजदेवी के खिलाफ एवं 24 वर्षीया सावित्री देवी ने बिरमसर निवासी अपने पति मुकेश, ससुर शंकरलाल, सास बादुदेवी के खिलाफ दहेज की मांग पर तंग परेशान करने, मारपीट करने, प्रताडना देने, स्त्रीधन हड़प कर घर से निकाल देने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। दोनो मामलों की जांच एसआई मोहनलाल करेगें।



