May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 नवंबर 2021। राजकीय महाविद्यालय श्रीडूंगरगढ़ में 26 नवंबर को निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्राचार्य आभा ओझा ने बताया कि निबंध का विषय “डॉ. भीमराव अम्बेडकर एवं भारतीय अर्थव्यवस्था” है तथा निबंध लेखन की शब्द सीमा एक हजार शब्द होगी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में प्रवेश निःशुल्क होगा व उत्तर पुस्तिका महाविद्यालय की ओर से उपलब्ध करवाई जाएगी। प्रतियोगिता 26 नवंबर को महाविद्यालय भवन में दोपहर 12 बजे प्रारम्भ होगी। प्रतियोगिता में महाविद्यालय के विद्यार्थी ही भाग लेंगे तथा विद्यार्थी अपना आवेदन सहायक आचार्य राजश्री स्वामी को जमा करवा सकते है।