May 31, 2026
WhatsApp Image 2026-05-31 at 12.08.05

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 मई 2026। शनिवार को सरकारी मौसम सिस्टम एक बार फिर समय पर सूचना देने में विफल साबित हुआ। आंधी आने के करीब एक घंटे बाद क्षेत्र के लोगों के फोन में सायरन बजा व रेड अलर्ट जारी किया गया। विभाग ने करीब सवा चार बजे आगामी तीन घंटे के लिए अलर्ट जारी हुआ। जबकि आंधी व सेंड स्ट्रोम सवा तीन बजे अंचल को घेर चुका था और हाथोंहाथ बरसात भी हो गई। वहीं विभाग की चेतावनी के कारण लोग खासे परेशान हुए व अपने कामकाज छोड़ कर रेड अलर्ट के कारण घरों व प्रतिष्ठानों में रूके रहें। अनेक जागरूक लोगों ने भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से जारी चेतावनी को मखौल बताते हुए नाराजगी भी जताई।
रविवार को भी विभाग ने 11:33 बजे सूचना जारी करते हुए बीकानेर जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं चूरू, नागौर, फलोदी, जोधपुर व डीडवाना कुचामन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार बीकानेर जिले में आगामी कुछ घंटों के दौरान तेज मेघगर्जन, बिजली चमकने, धूलभरी आंधी, ओलावृष्टि तथा हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। हवा की गति 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है, जिससे जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है।