






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 सितबंर 2020। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय श्रीडूंगरगढ़ में पेयजल की समस्या से जुझते विद्यार्थियों को देख कर वरिष्ठ अध्यापक डॉ. राधाकृष्ण ने एक हजार लीटर पानी की टंकी स्कूल में भेंट की है। स्कूल के लिए समाज सेवक व दानदाता अपने सहयोग व योगदान देते ही रहते है परन्तु आज स्वयं अध्यापक ने विद्यालय में अपना सहयोग देकर मिसाल पेश की है। संस्था प्रधान आदूराम जाखड़ ने कहा कि विद्यालय की पानी की आवश्यकता को देखते हुए डॉ. का ये सहयोग पानी की समस्या के समाधान में उपयोगी सिद्ध होगा। डॉ. राधाकृष्ण ने इस समस्या के निराकरण के लिए स्वप्ररेणा से यह कार्य किया और पेयजल की समस्या समाधान में विद्यालय का सहयोग किया।



