August 29, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 जनवरी 2022। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र की बेटियां सफलता के नित नए कीर्तिमान रच रही है। कस्बे की कृतिका लोढ़ा ने राजधानी जयपुर तक श्रीडूंगरगढ़ का मान बढ़ाया है। कृतिका को शनिवार शाम राज्यपाल कलराज मिश्र ने गोल्डमेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। जयपुर में आयोजित भव्य समारोह में विशिष्ट अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री राजेन्द्र सिंह यादव रहें। कृतिका पुत्री विनोद दर्जी ने राजस्थान यूनिवर्सिटी में बीएससी होमसाइंस में 2020 में टॉप किया था। कोरोना के कारण 2020 के टॉपर्स को शनिवार को ही सम्मानित किया गया है। उपस्थित अतिथियों ने सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। कृतिका को सभी परिजनों व उनके मित्रों ने बधाई दी है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कृतिका को मिला होमसाइंस में गोल्ड मेडल।