






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 सितंबर 2022। अमानत में खयानत कर सोना हड़प करने का 420 का मामला श्रीडूंगरगढ़ थाने में दर्ज हुआ है। आडसर बास निवासी अजीत पुत्र ओमप्रकाश सोनी ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए जयपुर निवासी राहुल पुत्र नानूराम पर 59.250 ग्राम सोना धोखे से हड़प लेने का आरोप लगाया है। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि पार्थी अजीत सोने के आभूषण बनाने का कार्य करता है व उसने बताया कि उसके गहनो के अच्छे दाम दिलवाने का झांसा देकर राहुल ने 59.250 ग्राम के गहने लेकर सोना हड़प लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हेड कांस्टेबल बलबीर सिंह के सुपुर्द कर दी है।



