May 20, 2026
WhatsApp Image 2024-08-11 at 15.20.21

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 अगस्त 2024। स्वामीभक्ति के इतिहास में सुनहरे अक्षरों से लिखे हुए नाम वीर दुर्गादास राठौड़ की जयंती पर श्रीडूंगरगढ़ में आगामी 13 अगस्त को महासमारोह आयोजित किया जाएगा। सेसोमूं स्कूल के पिछ़े स्थित रघुकुल राजपूत छात्रावास में श्री क्षत्रिय युवक संघ के तत्वाधान में दोपहर 12 बजे आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में प्रदेश स्तरीय नेता अतिथि रूप में शामिल होगें। आयोजन में अधिकाधिक समाज बंधुओं की भागीदारी सुनिश्चित करने एवं अन्य तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए रविवार को वृहद बैठक आयोजित की गई। बैठक में समारोह में मुख्य अतिथि रूप में राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त सैनिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष प्रेमसिंह बाजौर, श्रीक्षत्रिय युवक संघ के केंद्रीय कार्यकारी जोरावरसिंह भादला, वरिष्ठ राजस्थानी साहित्यकार गिरधरदान रतनू ‘दासोड़ी’ तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, विधायक ताराचंद सारस्वत, नगरपालिका चैयरमेन मानमल शर्मा के शामिल होने की जानकारी दी गई। तैयारी बैठक में एडवोकेट भरतसिंह शेरूणा, पूर्व प्रधान छैलूसिंह शेखावत, सरपंच प्रतिनिधि भंवरसिंह झंझेऊ, पूर्व सरपंच रतनसिंह केऊ, जेठूसिंह पुंदलसर, अगरसिंह कोटासर, विक्रमसिंह सत्तासर, मगनसिंह पुंदलसर, सेरूणा सरपंच प्रतिनिधि रणवीरसिंह, पूर्व सरपंच समुंद्रसिंह धीरदेसर, पूर्व सरपंच महेंद्रसिंह मिंगसरिया, जयसिंह पुंदलसर, प्रतापसिंह पुंदलसर, गुलाबसिंह लखासर, धनेसिंह लखासर, बजरंगसिंह लखासर, मदनसिंह राठौड़ लखासर, नरपतसिंह जैसलसर, कल्याणसिंह जैसलसर, विजयसिंह इंदपालसर, भागीरथसिंह धर्मास, जगमालसिंह कीतासर, अमरसिंह अभयसिंहपूरा सहित कई सामाजिक कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही एवं  कार्ययोजना तैयार करते हुए जयंती महासमारोह में तहसील क्षेत्र के सभी गांवो से क्षेत्रवासियों के शामिल होने की सुनिश्चित करने पर चर्चा की गई।