






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 सितंबर 2025। अंचल के प्रसिद्ध लोक देवता वीर बिग्गाजी महाराज का दो दिवसीय मेला शीश देवली रीड़ी व धड़देवली बिग्गा में 4 व 5 अक्टूबर को आयोजित होंगे। बिग्गा में मंदिर की शानदार सजावट की गई है और रीड़ी में शनिवार को मंदिर की सजावटें प्रारंभ हो गई है। रीड़ी मंदिर प्रांगण में शनिवार सुबह आयोजित समिति के सदस्यों ने तैयारी बैठक संपन्न की। बैठक में मेला आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा करते हुए अनेक निर्णय लिए गए। सामाजिक कार्यकर्ता पुरनाथ सिद्ध ने बताया 4 अक्टूबर को विशाल भजन संध्या का आयोजन होगा। जिसमें भजन कलाकार अनिल सैन, दौलत गर्वा, पूजा जांगिड़, तुलसीराम बोड़वा अपने भजनों की प्रस्तुतियां देंगे। वहीं प्रसिद्ध नृत्य कलाकार खुशी चौधरी, ममता भारती, विक्की चौधरी, मनीषा जाखड़ प्रस्तुतियां देगी। वहीं प्रसिद्ध झांकी ग्रुप द्वारा विभिन्न झांकिया सजाई जाएगी और ओपी हटीला द्वारा संचालन किया जाएगा। मंदिर प्रांगण में आयोजन की भव्य तैयारियां की जा रही है। सभी ग्रामीण आयोजन में सहयोगी बन रहें है। वहीं 5 अक्टूबर को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। हजारों की संख्या में देश भर से श्रद्धालु बिग्गाजी के दर्शन करने पहुंचेगे। विदित रहें दोनों ही स्थानों पर आयोजन संबंधी व्यापक व्यवस्थाएं की जा रही है।






