May 19, 2026
8dff24f2-ec83-4847-a920-c17998f28598

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 दिसम्बर 2022। पुष्पवर्षा के साथ भारत माता के जयकारे लगाते कस्बेवासी, कदम से कदम मिला कर घोष की धुनों पर कदमताल करती युवतियां, मौका था राष्ट्र सेविका समिति के सात दिवसीय शिविर के समापन पर निकाले गए पथ संचलन का। कस्बे के हेमू कालानी पार्क से रवाना होकर मुख्य मार्गो के साथ संचलन आदर्श विद्या मंदिर पहुंच कर पूर्ण हुवा। रास्ते मे भाजयुमो, अभाविप, बजरंग दल, विहिप, दुर्गावाहिनी, अणुव्रत समिति, व्यापार मंडल, सत्संग मंडली आडसर बास, लाइन्स क्लब, सेवा भारती, मातृ शक्ति, तेरापंथ महिला मंडल, राजस्थान कम्प्यूटर सेंटर, केकेसी कॉम्पिटिशन क्लासेज, नागरिक विकास परिषद सहित कई संस्थाओं और आम नागरिकों, महिलाओं ने पुष्प वर्षा कर भारत माता के जयकारे लगाए।