May 20, 2026
008

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 अप्रेल 2023। रामभक्त हनुमान के जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर बुधवार को आड़सर बास के लखोटिया सोमाणी हनुमानजी मंदिर में संगीतमय सुंदरकांड का भव्य आयोजन होगा। राजलदेसर के प्रसिद्ध गायक मनोज मारू सुंदरकांड की प्रस्तुति देंगे। लखोटिया सोमाणी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित हनुमान जन्मोत्सव के शानदार आयोजन में शहर भर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेंगे। इस आयोजन का लाइव प्रसारण श्रीडूंगरगढ़ के एकमात्र विश्वसनीय व प्रामाणिक समाचारों के न्यूज नेटवर्क श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स पर लाइव होगा। जिससे दूर बैठे या घर बैठे श्रद्धालु इस सुंदर आयोजन से जुड़कर रामभक्ति की सरिता में गोते लगा सकेंगे। नीचे दी गई लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को लाइक व फॉलो करें जिससे आप क्षेत्र के समस्त प्रामाणिक समाचारों से जुड़ सकें। 

https://www.facebook.com/sridungargarhtime?mibextid=ZbWKwL