






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 फरवरी 2026। लापरवाही व तेज गति की चपेट में आई एक युवती के दादा ने श्रीडूंगरगढ़ थाने पहुंच कर दोनों गाड़ियों के चालकों के खिलाफ आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है।
अमृतवासी निवासी 66 वर्षीय प्रभुराम जाट ने पुलिस को बताया कि 14 फरवरी को दोपहर करीब 1.30 बजे उनकी पोती संजू जाट कॉलेज में परीक्षा देकर घुमचक्कर की ओर आ रही थी। तभी पालिका भवन के सामने एक तेज गति पिकअप व कार दो गाड़ियां लापरवाही व तेज गति के कारण टकरा गई। जिससे राह चलते हुए युवती संजू पिकअप से जा टकराई और उसका पैर फैक्चर हो गया। घायल को बीकानेर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई गजेंद्र सिंह को दी है।



