May 21, 2026
0000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। 13 फरवरी 2025। क्षेत्र के गावं नौसरिया में श्रीकृष्ण गोपाल गौशाला समिति प्रांगण में समस्त ग्रामीणों के सामूहिक सहयोग से आयोजित की जा रही गौसेवार्थ भागवत कथा में कथावाचक भाईश्री संतोषसागर महाराज भगवान के अवतारों के विभिन्न प्रसंग व लीलाएं बताने के साथ साथ गौसेवा की प्रेरणा भी रहे है। 10 फरवरी से 16 फरवरी तक आयोजित इस कथा के दौरान नौसरिया एवं आस पास के श्रृद्धालु गौसेवा की प्रेरणा लेकर बढ़चढ़ कर गौसेवा में समर्पण करने का उत्साह दिखा रहे है। कथा के चौथे दिन गुरूवार को बड़ी संख्या में श्रृद्धालु पहुंचें एवं कथावाचक महाराज ने भक्त प्रहलाद की कथा सुनाते हुए भक्त की रक्षा भगवान द्वारा हर स्थिति में किए जाने की बात कही। महाराज ने ईश्वर पर अपना विश्वास अटूट बनाए रखने की प्रेरणा दी।
गौभक्त आए आगे, की यह घोषणाएं।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भागवत कथा के दौरान प्रथम चार दिनों में गौभक्तों ने आगे आकर गौसेवार्थ अपना सहयोग देने की घोषणाएं की है। गांव नोसरिया के किसनाराम सारण ने 1लाख 11000 नगद व गौशाला के प्रवेश द्वार का निर्माण करवाने की घोषणा की है 50 क्विँटल चारा, 5 क्विंटल अनाज प्रदान किय है। इसी प्रकार श्रवणराम ज्याणी ने 51000 रुपए और गौशाला में कार्यालय हेतु 15 गुा 15 का कमरा मय बरामदा बना कर देने की घोषणा की है एवं 51 किंवटल चारा, 51 मण अनाज दान किया है। गांव के देवाराम ज्याणी ने 51000, भींयाराम सारण ने 51000, लिछमणराम ज्याणी ने 1 लाख 1 हजार, रामसिंह, रिछपाल सिंह, हजारी सिंह, सुल्तान सिंह ने 1 लाख 1 हजार नकद एवं 2 पिकअप चारा, 5 किंवटल अनाज, देवीसिंह, करणीसिंह बीदावत ने 41000 नगद, एक कमरा एवं 10 क्विंटल चारा, 2 क्विंटल अनाज, किशनलाल सोनी 51000 रुपए, 1 कड़ाई-खुरपा व 51 किलो गुड़, हरिराम सारण ने 31000, सत्यवीर मास्टर ने 51000, गांव बाडेला से मांगीलाल पाण्डिया ने अनाज पिसाई की चक्की व 40 क्विंटल चारा, 2.5 क्विंटल अनाज सहित 2100 रुपए, गुलेरिया की ढाणी निवासी जीवणराम गुलेरिया ने 1 लाख 1 हजार नगद व 1 पिकअप चारा, 5 क्विंटल अनाज देने एवं गांव रिड़ी से ताराचंद सारस्वत ने गायों के लिए 50 गुना 30 फीट का टीन शेड बनाने की घोषणा की। कथा के दौरान गौशाला समिति ने सभी दानदाताओं का आभार जताते हुए सम्मान किया।