May 21, 2026
WhatsApp Image 2025-11-16 at 16.36.38

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 नवम्बर 2025। मूंगफली की उपज के भाव नहीं मिलने से निराश श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के किसानों के लिए एक अच्छी खबर राजधानी दिल्ली से आ रही है। अब इंडोनेशिया जाने वाली मूंगफली पर लगे प्रतिबंध कुछ शर्तों के साथ हटा लिए गए है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इंडोनेशिया के प्रतिनिधियों ने भारत के एक्सपोर्टर्स के यहां जांच की एवं उनके लैब में पास हुए सेम्पल वाली मूंगफली के आयात को इंडोनेशिया द्वारा स्वीकृति दे दी गई है। विदित रहे की गत अगस्त माह में इंडोनेशिया द्वारा भारत से मूंगफली आयात पर रोक लगा दी गई थी एवं इस कारण भारत के घरेलू बाजार में मूंगफली के भावों में गिरावट आई। इससे किसान वर्ग परेशान हुआ। अब देश भर में 57 एक्पोटर्स को मंजूरी मिलने के बाद भावों में बढ़ोतरी की उम्मीद किसान लगा रहे है। विदित रहें कि श्रीडूंगरगगढ़ मंडी में भी गत 3-4 दिनों से गुजराती व्यापारी पहुंचने लगे है। ये गुजराती बायर मूंगफली के तोल मोल में लगे है। बता देवें जिन किसानों ने मूंगफली रोक रखी है, उनकी अच्छे भाव आने की उम्मीद बलवती होती नजर आ रही है। आप भी देखें अनुबंध की पूरी सूची:-